Skip to content

बैंक से सोना कैसे खरीदें? | Bank Se Sona Kaise Kharide?

  • by
Bank Se Sona Kaise Kharide

यदि आप ऑनलाइन सोना खरीदना चाहते हैं तो आपके लिए सॉवरेन गोल्ड बांड योजना सबसे बेहतर है।  अगर आप सोना खरीदना चाहते हैं तो आप कमर्शियल बैंक,  भारतीय स्टॉक होल्डिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड, कुछ बड़े पोस्ट ऑफिस और पीएसी या एनएससी स्टॉक एक्सचेंज के जरिए ऑनलाइन सोना खरीद सकते हैं। इस लेख में मैं आपको बताऊंगा आप बैंक से सोना कैसे खरीदें? – Bank Se Sona Kaise Kharide?

अलग-अलग लोग विभिन्न कारणों से सोना खरीदते हैं। कुछ लोग इसे पैसे कमाने के लिए खरीदते हैं तो कुछ लोग पैसे को निवेश करने के लिए और कुछ सिर्फ इसलिए खरीदते हैं क्योंकि उनके पास खर्च करने के बाद भी कुछ पैसा बच जाता है।

सोने में निवेश करना बहुत पुराने समय से भारतीयों की पहली पसंद है लोग आमतौर पर अपनी नजदीकी दुकान से सोने के गहने और सिक्के खरीदते हैं लेकिन आजकल आप इंटरनेट का इस्तेमाल करके भी ऑनलाइन सोना खरीद सकते हैं।

अब सोने को ऑनलाइन खरीदना बेचना भी शुरू हो गया है। यहां मैं आपको बताऊंगा की डिजिटल गोल्ड क्या है और उस में कैसे निवेश करें।

सोना कहां से खरीदें? Bank Se Sona Kaise Kharide?

यदि आप भी अपने लिए सोना खरीदना चाहते हैं तो आप Google Pay, PhonePe,  पेटीएम मनी,  एचडीएफसी सिक्योरिटीज या भारतीय स्टेट बैंक के द्वारा डिजिटल गोल्ड खरीद सकते हैं। इसके अलावा भी बहुत से तरीके हैं जिनके द्वारा आप सोना खरीद सकते हैं।

गोल्ड ईटीएफ (Gold ETF)

गोल्ड ईटीएफ को हम पेपर बोट भी कहते हैं। यह एक ऐसी सुविधा है इसमें ग्राहक शेयरों की तरह यूनिट में सोने को खरीद सकते हैं। सोने में निवेश करने का सबसे सस्ता विकल्प है। गोल्ड ईटीएफ को स्टॉक एक्सचेंज में खरीदा और बेचा जा सकता है लेकिन इसे खरीदने और बेचने के लिए आपके पास ईमेल खाता होना चाहिए।  के द्वारा सोना  यूनिट में खरीदा जाता है आप अपने ट्रेडिंग पोर्टल के द्वारा गोल्ड ईटीएफ ऑनलाइन खरीदने के लिए आर्डर दे सकते हैं, ध्यान रहे इसमें सोने की कोई फिजिकल डिलीवरी नहीं की जाती है।

सावरेन गोल्ड बॉन्ड (SGB)

सावरेन गोल्ड बॉन्ड सोने में निवेश करने का एक अच्छा  शुद्ध तरीका है।  भारत सरकार सॉवरेन गोल्ड बांड को नियमित अंतराल में जारी करती है। इसे आप अपने बैंक के द्वारा नेट बैंकिंग की सहायता से ऑनलाइन खरीद सकते हैं। इस पर आपको सालाना 2.5 फ़ीसदी ब्याज भी मिलता है। मैं छुट्टी के समय जो भी सोने का भाव होता है वह आपको आपके बैंक खाते में मिल जाता है। 

गोल्ड म्यूच्यूअल फंड (Gold Mutual Fund)

आज के समय में आप म्यूच्यूअल फंड की सहायता से भी गोल्ड में निवेश कर सकते हैं। गोल्ड के म्यूचुअल फंड में निवेश करने के लिए आप ऑनलाइन तरीका भी चुन सकते हैं।  इसके लिए आपको डीमैट खाते की भी आवश्यकता नहीं है। आप एसआईपी (SIP) के जरिए भी गोल्ड म्यूचुअल फंड में निवेश कर सकते हैं और आप जब चाहे इसे भेज सकते हैं। 

ऑनलाइन मोबाइल वॉलेट के जरिए सोने में खरीदारी (Buy Gold Using Mobile Wallet)

आज के समय में यदि आप सोना खरीदने का सबसे आसान तरीका ढूंढ रहे हैं तो आप अपने स्मार्टफोन के जरिए कुछ ही समय में सोने में निवेश कर सकते हैं। आपके पास जितने भी पैसे हैं आप उससे सोना खरीद सकते हैं। इसके लिए आपको PayTM, PhonePe  जैसे मोबाइल वॉलेट की आवश्यकता है और आप घर बैठे ही ऑनलाइन सोने में निवेश कर सकते हैं।

डिजिटल गोल्ड क्या है? – Digital Gold Kya Hai?

यदि आसान शब्दों में आपको बताए तो फिजिकल गोल्ड के डिजिटल वर्जन को डिजिटल गोल्ड करते हैं। डिजिटल गोल्ड की खासियत यह है इसलिए छोटे से भाग को ₹1 जैसी छोटी रकम से भी खरीदा जा सकता है इसके विपरीत फिजिकल गोल्ड में निवेश के लिए ग्राहकों को ग्राम का ऑप्शन मिलता है और इसमें निवेश कर पाना सबके लिए संभव नहीं होता है वहीं अगर आप डिजिटल गोल्ड में निवेश करते हैं तो कम बजट में भी आप सोने में निवेश कर सकते हैं।

डिजिटल गोल्ड की सेफ्टी भी फिजिकल  गोल्ड से ज्यादा होती है क्योंकि डिजिटल गोल्ड को  सेफ तरीके से रखा जा सकता है और यह तब तक सुरक्षित रहता है जब तक आप इसे बेच ना दें।

डिजिटल गोल्ड कैसे खरीदें? – Digital Gold Kaise Kharide?

वैसे तो डिजिटल गोल्ड खरीदने के बहुत से ऑनलाइन तरीके हैं लेकिन आजकल आप Google Pay, PayTM और PhonePe के द्वारा भी डिजिटल गोल्ड को खरीद सकते हैं। आइए जानते हैं गूगल पर के द्वारा आप किस तरह से डिजिटल गोल्ड में निवेश कर सकते हैं:

#1. Google Pay के जरिए ऑनलाइन सोना कैसे खरीदें?

  • गूगल पे के जरिए सोना खरीदने के लिए सबसे पहले आपको अपना Google Pay पर अकाउंट को बनाना होगा और उसके साथ अपने बैंक अकाउंट को जोड़ना होगा।
  • अब सर्च बार में जाकर आपको “Gold Locker” को सर्च करना होगा और इसके बाद इस पर क्लिक कर दें।
  • अब आप को “Buy” पर क्लिक करना।
  • इसके बाद आपको अपनी राशि दर्ज करनी होगी जितने का आप सोना खरीदना चाहते हैं।
  • अब आपको पेमेंट करने के लिए अपने तरीके को चुनना होगा और इसके बाद “Proceed To Pay”  पर क्लिक करें।

#2. PayTM के जरिए ऑनलाइन सोना कैसे खरीदें?

पेटीएम के द्वारा डिजिटल गोल्ड खरीदना बहुत ही आसान है आप अपने पेटीएम मोबाइल एप्लीकेशन का इस्तेमाल करके या पेटीएम की वेबसाइट पर जाकर डिजिटल गोल्ड खरीद सकते हैं।

  • सबसे पहले आपको अपने पेटीएम ऐप को ओपन करना होगा।
  •  इसके बाद आपको “All Service Section”  पर जाना होगा।
  •  अब सर्च बार में जाकर “Gold” को सर्च करें।
  •   इसके बाद आप “Gold” पर क्लिक कर दें।
  •  अब आपको कितने पैसों का गोल्ड खरीदना है या कितने ग्राम गोल्ड खरीदना है इसके बारे में जानकारी देनी होगी।
  •  अब आपको डिजिटल गोल्ड खरीदने के लिए पेमेंट करनी होगी इसके लिए आप पेटीएम वॉलेट, यूपीआई, नेट बैंकिंग, डेबिट कार्ड या क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर सकते हैं।

SBI के जरिए ऑनलाइन सोना कैसे खरीदें?

आपके पास भारतीय स्टेट बैंक कब बैंक खाता है और आपने इंटरनेट बैंकिंग की  सुविधा भी ली है तो आप बड़ी ही आसानी से स्टेट बैंक ऑफ इंडिया से ऑनलाइन सॉवरेन गोल्ड बांड खरीद सकते हैं।

  • सबसे पहले आपको अपने SBI नेट बैंकिंग के माध्यम से, अपने यूजरनेम और पासवर्ड के द्वारा लॉगइन करना होगा।
  • लॉग इन करने के बाद आपको e-services के विकल्प पर क्लिक करना होगा और उसके बाद Sovereign Gold Bond पर जाएं।
  • उसके बाद आपको  Terms and conditions पर क्लिक करना है और उसके बाद Proceed पर क्लिक कर दें।
  •  उसके बाद आपको रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरना होगा।  यह केवल एक बार का रजिस्ट्रेशन है इसे भरने के बाद आप सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
  • आप ऑनलाइन कितना सोना खरीदना चाहते हैं उसकी मात्रा और नॉमिनी की डिटेल कर दें इसके बाद आपको सबमिट बटन पर क्लिक कर देना।

बैंक से ऑनलाइन सोना खरीदने का एक फायदा यह भी है प्रति ग्राम आपको इसमें ₹50 की छूट दी जाती है ऐसे में यदि आप 1 ग्राम से अधिक जितना भी सोना खरीदेंगे आपको प्रति ग्राम ₹50 की दर से छूट प्राप्त होगी।

एक वित्तीय वर्ष में एक व्यक्ति अधिकतम 400 ग्राम सोने के बांड खरीद सकता है और न्यूनतम निवेश 1 ग्राम का होता है।

इस ब्लॉग पोस्ट में मैंने आपको बताया कि आप बैंक से सोना कैसे खरीदें? – Bank Se Sona Kaise Kharide? यदि आपको भी इस ब्लॉग को से कोई सहायता प्राप्त हुई हो तो आप उसे अपने दोस्तों और सोशल मीडिया पर भी शेयर कर सकते हैं। आप अपने सुझाव और सवाल हमें कमेंट बॉक्स के द्वारा दे सकते हैं।